फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दिनभर धूप, शाम को हुई झमाझम बारिश

Sat, 12 Jul 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 कुड़वार में बारिश से अलीगंज मोड़ पर भरा पानी। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में हर दिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। शुक्रवार को भी दिनभर धूप और छांव के बीच लुकाछिपी का दौर चला। दोपहर के बाद शहर में हल्की बूंदाबांदी व कूरेभार, कटका, कुड़वार व अन्य क्षेत्रों में 15 मिनट तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.0 और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें