फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विवाहिता को घर से निकाला, पति सहित पांच पर मुकदमा

Sat, 12 Jul 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। विवाहिता की पिटाई कर ससुराली जन ने घर से निकाल दिया। जयसिंहपुर के सिसौड़ा निवासी रमेश चंद्र अग्रहरि की पुत्री इंदु अग्रहरि की शादी 26 नवंबर 2024 को मीरा मनिक निवासी विनोद अग्रहरि के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने 10 लाख रुपये के दहेज की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि दहेज के लिए इंदु के साथ मारपीट की जाती थी। 23 मई को ससुराल वालों ने इंदु के जेवर छीन कर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसके पति विनोद अग्रहरि, सास लीलावती, देवर दुर्गेश, ननद राधा और बहनोई शैलेंद्र के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें