फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अंतरमहाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

Thu, 12 Nov 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अखंडनगर के कलान स्थित श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज के उरेहा स्टेडियम में बृहस्पतिवार को चार दिवसीय अंतरमहाविद्यालयी पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबलों में देव इंद्रावती पीजी कॉलेज और श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान की टीमों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पहला मुकाबला श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान और बाबा बरूआदास पीजी कॉलेज अंबेडकरनगर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बाबा बरूआदास पीजी कॉलेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। उन्होंने निर्धारित 12 ओवरों में कुल 71 रन बनाए।
इसके जवाब में श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज, कलान की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने सातवें ओवर में ही नौ विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। दूसरा मैच गनपत सहाय पीजी कॉलेज सुल्तानपुर और देव इंद्रावती पीजी कॉलेज कटेहरी अंबेडकरनगर के बीच खेला गया। गनपत सहाय की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में कुल 72 रन बनाए। देव इंद्रावती पीजी कॉलेज की टीम ने आसानी से सात विकेट से यह मुकाबला अपने नाम किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह, इंटर कॉलेज के प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह, प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह और प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें