फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: भाजपा के पांच विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी घोषित, सूची जारी

Thu, 12 Nov 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 14 नवंबर को होगी जिला कार्यसमिति की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पयागीपुर। भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने जिले की पांचों विधानसभा सीटों के प्रभारी घोषित करते हुए सूची जारी कर दी है। सभी अलग-अलग जिलों के निवासी हैं।
विज्ञापन

पार्टी ने इसौली की जिम्मेदारी गिरीश चंद्र शुक्ल, सुल्तानपुर का प्रभारी भागीरथी मौर्य, सदर का सुरेश तिवारी, लंभुआ का राकेश वर्मा और कादीपुर सुरक्षित सीट की जिम्मेदारी सुनील तिवारी को दी है। प्रभारियों की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने पार्टी कार्यालय में बैठक करके पदाधिकारियों को जानकारी दी। जिला कार्यसमिति की 14 नवंबर को पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में होने वाली बैठक पर चर्चा की गई। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान, मिशन-2027 की तैयारियों पर चर्चा होगी। बैठक में अयोध्या प्रसाद वर्मा, संदीप सिंह, आशीष सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अखिलेश जायसवाल, आलोक आर्य, चंदन नारायण सिंह, रामेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें