सुल्तानपुर। इलाहाबाद के इंडियन ऑयल कारर्पोरेशन व भारत पेट्रोलियम के डिपो के ड्राई हो जाने से जिले की आपूर्ति ठप हो गई है। छह लाख लीटर केरोसिन बीच में ही फंस जाने से सभी थोक डिपो पर भंडारण खत्म होने लगा है। इसकी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हुई तो सार्वजनिक वितरण प्रणाली के पांच लाख परिवार जुलाई माह में
प्रभवित होंगे।
जिले में तीसरी बार पेट्रो पदाथों की बड़े पैमाने पर किल्लत हुई है। इलाहाबाद के इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन व भारत पेट्रोलियम के डिपो ड्राई हो जाने से जिले में केरोसिन की आपूर्ति ठप हो गई है। टैंकरों के इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जहां-तहां खड़े हो जाने से ईंधन आपूर्ति रुक गई है। रोस्टर प्रभावित होने से शहरी क्षेत्र के नौ व ग्रामीण क्षेत्र के एक डिपो में केरोसिन भंडारण का संकट उत्पन्न हो गया है। यही स्थिति रही तो जुलाई में एपीएल, बीपीएल व अंत्योदय के पांच लाख से अधिक परिवार सब्सिडी के केरोसिन से वंचित हो जाएंगे।