फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 बेटिकट यात्रियों से वसूला जुर्माना

Mon, 22 Jun 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार को लखनऊ रेलखंड के निहालगढ़ स्टेशन पर जांच अभियान चलाया। लखनऊ से आई टिकट परीक्षकों की टीम ने 50 यात्रियों पर जुर्माना लगाया। अभियान के दौरान यात्रियों में अफरातफरी रही।
विज्ञापन

लखनऊ से आई मंडलीय टीम की मौजूदगी में निहालगढ़ स्टेशन पर बेटिकट यात्रियों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। लखनऊ से वाराणसी की तरफ जा रही बेगमपुरा, उपासना, लखनऊ पैसेंजर, मेमू, डुप्लीकेट पंजाब मेल, हरिहर एक्सप्रेस गाड़ियां खंगाली गईं। गार्ड कोच, पार्सल कोच, महिला कोच से पकड़े गए 50 से अधिक यात्रियों को हिरासत में लिया गया। उप निरीक्षक उमाकांत शुक्ल ने बताया     कि टिकट निरीक्षकों की तरफ से जुर्माने की वसूली के बाद यात्रियों को छोड़ दिया गया। जांच अभियान के दौरान प्लेटफार्म व यात्री गाड़ियों में अफरातफरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें