फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती में डूबे तीसरे छात्र का शव बरामद

Sun, 11 Oct 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोमती नदी में डूबे तीसरे छात्र का शव शनिवार की सुबह हयातनगर के पास मछुआरों ने नदी से बाहर निकाला। छात्र का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के बढ़ैयावीर मोहल्ला निवासी वेद प्रकाश पांडेय बीएसएनएल में कर्मचारी हैं। उनका बेटा अभिषेक पांडेय (15)  शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा नौ का छात्र था।

इसी विद्यालय में वन विभाग में कार्यरत अजय पांडेय का बेटा अंकित पांडेय (15) और ग्रामीण बैंक के मैनेजर सुरेश सिंह का बेटा सूर्यांश सिंह भी कक्षा नौ में अभिषेक के साथ ही पढ़ता था। तीनों छात्र बीते गुरुवार की सुबह बाइक से स्कूल गए थे लेकिन स्कूल न जाकर कोतवाली देहात  थाना क्षेत्र के टांटिया नगर चौराहे के समीप से होकर गुजरी गोमती नदी के पास नहाने पहुंच गए। इस दौरान तीनों डूब गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के सिरवारा घाट के पास अभिषेक और अंकित का शव पाया गया था। जबकि सूर्यांश सिंह का शव नहीं मिला था। शनिवार को मछुआरों ने सूर्यांश सिंह का शव हयातनगर के पास नदी में उतराता पाया। सूर्यांश का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम छात्र के शव का शहर के हथियानाला स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें