फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विभाजन की विभीषिका के मंजरों के लगाए गए चित्र

Sat, 15 Aug 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 गुरुद्वारा से मौन जुलूस निकालते भाजपा के लोग व अन्य। स्रोत-पार्टी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विभाजन की विभीषिका में देश के लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। बचे लोगों को बड़ी त्रासदी झेलनी पड़ी। शुक्रवार को प्रशासन व भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चित्र प्रदर्शनी के जरिये पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में उस समय के मंजर दिखाए गए।
विज्ञापन

भाजपा व प्रशासन की ओर से ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया। पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता की अगुवाई में पदाधिकारियों ने त्रासदी के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि दी। गुरु नानक विद्यालय के बच्चों के साथ पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार तक पार्टी ने मौन जुलूस निकाला गया। मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, भाजपा के मुख्य अतिथि संगमलाल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसमें विस्थापित परिवारों का सम्मानित किया गया। पूर्व सांसद ने कहा कि विभाजन की पीड़ा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह लोगों के संघर्ष और बलिदान की दर्दनाक स्मृति है। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने भी विभाजन की त्रासदी से जुड़े अपने पारिवारिक अनुभव को साझा किया। कार्यक्रम को नगर संघ चालक सुदीप पाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह व सरदार बलदेव सिंह ने भी संबोधित किया।
मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि विभाजन विभीषिका से पीड़ित सरदार गुरचरण सिंह, सरदार गुरुदेव सिंह, माता सुदर्शन कौर, माता लाभा कौर व सरदार कल्याण सिंह को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विभाग संघचालक डॉ. एके सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, करूणा शंकर द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, ,सुमन सिंह, गांधी सिंह, आलोक आर्य, बबिता तिवारी, डॉ. प्रीति प्रकाश,राहुल भान मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें