फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लखनऊ-बलिया राजमार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता साफ, हुआ भूमि पूजन

Sat, 15 Aug 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर। लखनऊ-आजमगढ़-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण की बहुप्रतीक्षित योजना को शासन से मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार को बरौसा चौराहे पर भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया गया। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता श्रवण कुमार व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूजन किया। योजना के तहत बांसगांव से मोतिगरपुर तक करीब 12 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। किलोमीटर 156 से 168 के इस हिस्से की मौजूदा चौड़ाई करीब सात मीटर है, जिसे बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा। करीब 28 करोड़ रुपये से होने वाले कार्य में सड़क के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

चौड़ीकरण से बरौसा, दियरा और मोतिगरपुर बाजार में जाम से राहत मिलने के साथ सुल्तानपुर से शाहगंज, आजमगढ़ और बलिया की ओर आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। क्षेत्रीय लोग लंबे समय से सड़क चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। भूमि पूजन के मौके पर तहसीलदार मयंक मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सुनील सिंह, सुरेंद्र प्रताप मिश्रा, व्यापारी नेता उदय प्रताप शुक्ला, भाजपा नेता राजेश शुक्ला, रत्नेश तिवारी, सीटू पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें