फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद निधि के एक-एक पैसे का दूंगा हिसाब: केएल शर्मा

Wed, 21 May 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
हलियापुर में आयोजित लोकार्पण समारोह में भीड़ का अ​भिवादन करते अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। जनता को सांसद निधि के एक-एक पैसे का हिसाब दूंगा। वे मंगलवार को हलियापुर में क्षेत्र पंचायत निधि से 10 लाख रुपये की लागत से बने साधन सहकारी समिति भवन और 40 लाख रुपये से तैयार श्री सिंहराय भाले सुल्तान खेल मैदान के उद्घाटन मौके पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने मनरेगा के कार्यों के लंबित भुगतान, टेरी के पास एक्सप्रेसवे पर कट निर्माण तथा प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत भवानीगढ़ से कांपा तक बन रही अधूरी सड़क का मुद्दा उठाया। सांसद ने आश्वासन दिया कि वे संबंधित परियोजना प्रबंधक से बात कर सड़क को जून माह के अंत तक पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। श्री सिंहराय भालेसुल्तान इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने खेल मैदान में ओपन जिम की स्थापना की मांग की। सांसद ने एक सप्ताह के भीतर ओपन जिम की व्यवस्था करवाने की घोषणा की।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य दीपू उपाध्याय, बीडीओ राधेश्याम, एडीसीओ ज्ञानचंद्र यादव, राधेश्याम धोबी, विजय पासी, शंभूशरण सिंह, अजय सिंह सहित प्रधान गण व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें