फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर हुईं प्रतियोगिताएं

Wed, 21 May 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
इंटर कॉलेज दियरा में दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्र। 
विज्ञापन
मोतिगरपुर। अहिल्या बाई होल्कर की जयंती पर मंगलवार को रानी महेंद्र कुमारी सरदार वल्लभ भाई इंटर कॉलेज दियरा में रंगोली, दौड़ व भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। रंगोली में कक्षा नौ की छात्राओं को प्रथम स्थान और इंटरमीडिएट की छात्राओं को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में नूरशबा बानो प्रथम और काजल निषाद को दूसरा स्थान मिला। 200 मीटर की बालिका दौड़ में मीनाक्षी पाठक को पहला और खुशी पाल को द्वितीय स्थान मिला। 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में चंद्रशेखर प्रथम और राहुल पाल द्वितीय स्थान पर रहे।
इस मौके पर मोतिगरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय कुमार प्रजापति, प्रधानाचार्य विजय बहादुर, हवलदार सिंह, प्रवक्ता दिग्विजय सिंह यादव, राजेश कुमार सिंह, सुशीला देवी, ममता चौधरी, नूतन सिंह, अनिरुद्ध यादव व संतोष मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


वितरित की गई काॅपी व कलम
दोस्तपुर। शिक्षा विद अहिल्या बाई होल्कर की जयंती पर श्री रामदेव सिंह इंटर काॅलेज कामतागंज में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय लक्ष्मी शुक्ल की मौजूदगी में रंगोली और दौड़ प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर मंडल महामंत्री दुर्गा प्रसाद सिंह, रामभरत त्रिपाठी, शिवा पांडेय, शकुंतला मिश्रा, प्रधानाचार्य इंद्रजीत वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। कूम्ही इंटर काॅलेज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेश तिवारी व पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह मौजूद रहे। छात्राओं ने रंगोली बनाई और दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। छात्राओं को मंडल अध्यक्ष विजय लक्ष्मी ने कापी-कलम देकर पुरस्कृत किया।

छात्राओं को किया पुरस्कृत
अखंडनगर। जनता इंटर कॉलेज कुंदा भैरोपुर में हुए कार्यक्रम में अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता, वाद-विवाद व दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर राहुलनगर मंडल उपाध्यक्ष ध्रुवराज सिंह, राहुल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें