फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हैंडबॉल में रजत पदक पाए खिलाड़ियों का सम्मान

Fri, 03 Apr 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय देवगढ़ में ​खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अति​थि। स्रोत- विद्यालय
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय देवगढ़ में बृहस्पतिवार को रजत पदक पाए खिलाड़ियोें को सम्मानित किया गया। बीते दिनों राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में हैंडबाॅल के खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया था।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नगर दिलीप कुमार ने कंपोजिट विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक इंदु कुमारी सिंह व नगर व्यायाम शिक्षक मो. सईद की उपस्थिति में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सम्मानित की गई खिलाड़ियों में रोली, अंजलि, अर्पिता व आकांक्षा शामिल रहीं। इन बच्चों ने अयोध्या मंडल की टीम के साथ प्रतिभाग कर द्वितीय स्थान दिलाया था। इससे पहले लुधियाना, पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय माध्यमिक ताइक्वांडो सब जूनियर प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय संगम लाल की बालिका सेजल ने प्रतिभाग किया था।
इन बच्चों के प्रशिक्षण में उदय सिंह, नीरज कुमारी, प्राजंलि श्रीवास्तव, नेशनल हैंडबॉल कोच अनुपम शुक्ला, जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी, जिला व्यायाम शिक्षिका श्रद्धा सिंह का विशेष योगदान रहा। इस उपलब्धि पर बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें