फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट से 35 गांवों की 11 घंटे रही बिजली गुल

Thu, 02 Apr 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन में बुधवार रात 11 बजे फाॅल्ट आने से 35 गांवों की बिजली गुल हो गई। बुधवार रात हुई समस्या से ग्रामीण परेशान रहे। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे के बाद भदैंया उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

भदैंया उपकेंद्र बंद होते ही वितरण निगम के इंजीनियरों में खलबली मच गई। इंजीनियरों के निर्देश पर विद्युत निगम के कर्मी रात भर फाॅल्ट खोजते रहे, लेकिन पता नहीं लगा पाए। बिजली नहीं रहने से लोग रात भर मोबाइल चार्ज करने के लिए परेशान रहे। बृहस्पतिवार सुबह तक बिजली नहीं चालू रहने से ग्रामीणों को पानी के लिए भी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह नौ बजे पयागीपुर के पास रामपुर में पाॅवर लाइन में फाॅल्ट को दुरुस्त करने में एक घंटे लग गए। सुबह 10 बजे भदैंया उपकेंद्र की फाॅल्ट दूर होने पर आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता नीरज सिंह ने बताया कि 33 हजार पावर लाइन में फाॅल्ट आई थी। कर्मियों ने लाइन ठीक किया तो सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें