फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जिले में 1900 स्थानों पर होगा होलिका दहन

Sat, 28 Feb 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के मुरारीदास गली में सजी पिचकारी की दुकानें।  
विज्ञापन
सुल्तानपुर। होली पर्व के लिए शहर से लेकर कस्बों तक लोगो का उत्साह चरम पर है। जिले में तीन मार्च को 1900 स्थानों पर विधि-विधान से होलिका दहन किया जाएगा, जबकि चार मार्च को रंगों का त्योहार मनाया जाएगा। त्योहार के लिए प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन गौरव शुक्ल ने बताया कि सभी 1900 होलिका दहन स्थलों का सत्यापन कर लिया गया है। प्रत्येक स्थल पर राजस्व और पुलिस की टीम तैनात रहेगी। जिले को पांच सुपर जोन में बांटा गया है, जिनकी निगरानी संबंधित एसडीएम करेंगे। इसके अतिरिक्त 18 जोन बनाए गए है। 91 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी। होली जुलूसों की निगरानी के लिए 11 विशेष टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक होलिका दहन स्थल पर राजस्व और पुलिस की टीम लगाई गई है।

बाजारों में रौनक, खरीदे अबीर-गुलाल
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में शनिवार को खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने अबीर-गुलाल, रंग-बिरंगी पिचकारियां, बच्चों के लिए आकर्षक टोपी व कपड़े खरीदे। साथ ही चिप्स, पापड़ और मिठाइयों की खरीदारी की। किराना और मिष्ठान की दुकानों पर सुबह से देर शाम तक रौनक रही। दुकानदार सलीम और अनवर ने कहा कि पिचकारी की बिक्री बढ़ी है। किराना दुकानदार गणेश चौरसिया ने बताया कि होली की खरीदारी को लेकर गांव के लोग पहुंचने लगे हैं। इस वजह से चिप्स, पापड़, कचरी, नमकीन, मैदा, सूजी और गुझिया बनाने वाले सामानों की बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन


होलिका दहन से पूर्व की जाती पूजा
पं. दीपक तिवारी के अनुसार, होलिका दहन से पूर्व पूजा-अर्चना और परिक्रमा की जाती है। ‘ऊं होलिकायै नमः’ मंत्रोच्चार के साथ अग्नि प्रज्ज्वलित की जाती है।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
प्रवाचक बृजेशाचार्य महाराज ने कहा कि होलिका दहन का शुभ मुहूर्त तीन मार्च और चार मार्च को होली का रंग खेला जाएगा। होली आत्मशुद्धि, बुराइयों के दहन और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक पर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें