फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1986 स्थानों पर होगा होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में 1986 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। होली के त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक पुलिस के साथ ही पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन

शहर में पुलिस हुड़दंगियों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखेगी। बाजार में होली की खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ रही। लोगों ने चिप्स, पापड़, मिठाई, बच्चों के लिए रंग-बिरंगी पिचकारी, अबीर-गुलाल जैसे सामानों की खरीदारी की।
रविवार को शहर व ग्रामीण अंचल की बाजारों में होली की खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ लगी रही। घर के बड़े-बुजुर्गों ने बच्चों को लेकर उनकी पसंद की पिचकारी, होली के कपड़े, टोपी व रंग की खरीदारी की। सुबह से शाम तक किराना, मिष्ठान की दुकानों पर खरीदारों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

शहर में शाहगंज चौराहा, डाकखाना चौराहा, कुड़वारनाका, चौक, विवेकनगर, बढ़ैयावीर, सीताकुंड, गभड़िया, दरियापुर तिराहा, करौंदिया समेत कई प्रमुख स्थानों पर होलिका जलाई जाती है। होलिका जलाने के लिए तो कई स्थानों पर लकड़ियों का ढेर भी लग गया है।
इसके अलावा शहर के 25 वार्डों में होलिका दहन किया जाता है। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों का भी है। गांव के उत्साही युवा व बच्चे घर-घर पहुंच होलिका जलाने के लिए लोगों के यहां लकड़ी एकत्र करना शुरू कर दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायत के सभी पुरवों में होलिका दहन किया जाता है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के मुताबिक शहर से लेकर गांव तक कुल 1986 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा।
होली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार को जीआरपी की ओर से स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में टीम ने अमृतसर-हावड़ा, साकेत एक्सप्रेस, बेगमपुरा, सुहेलदेव डाउन समेत अन्य कई ट्रेनों में चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें