फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर जनपद भेजी जाएंगी साढ़े चार लाख उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद जिला मुख्यालय स्थित जीआईसी के स्ट्रांग रूम में रखीं चार लाख 52 हजार एक उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए गैर जनपद भेजी जाएंगी। परिषद के आदेश पर उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल पहुंचाने के लिए डीआईओएस ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव के आदेश पर राजकीय इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम में रखी उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन के लिए गैर जनपद भेजने की कवायद शुरू हो गई है। हाईस्कूल की दो लाख 70 हजार 486 और इंटरमीडिएट की एक लाख 81 हजार 515 उत्तर पुस्तिकाएं उप संकलन केंद्रों से आकर राजकीय इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम में जमा हुई हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम किशोर तिवारी ने बताया कि बोर्ड की ओर से नियत जनपदों में कॉपियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए प्रति ट्रक दो शिक्षक व दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ ही रिजर्व टीम व सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

12 मार्च को जीआईसी से ट्रक पर लदकर उत्तर पुस्तिकाएं विभिन्न जनपदों में भेजी जाएंगी। कापियों के सुरक्षित व समय से गंतव्य तक नहीं पहुंचने पर नामित शिक्षक/कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर पुस्तिकाओं को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए चार शिक्षक, चार कनिष्ठ सहायक व छह चतुर्थ श्रेणी कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। जीआईसी के शिक्षक राय साहब सिंह, निसार अहमद, अमरनाथ, लालमणि दुबे को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें