फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हिमगिरि छह और फरक्का एक्सप्रेस पांच घंटे रहीं लेट

Fri, 28 Feb 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे यात्री।
विज्ञापन
सुुल्तानपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन से होकर विभिन्न स्थानों को जाने वाली नौ प्रमुख ट्रेनें शुक्रवार को कई घंटे लेट रहीं। जिससे यात्रियों परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस करीब छह घंटे व फरक्का अप एक्सप्रेस करीब पांच घंटे लेट रही। आनंदविहार से रक्सौल जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस शुक्रवार को करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। जम्मूतवी से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। देहरादून से हावड़ा तक जाने वाली कुंभ डाउन सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब तीन घंटे की देरी से पहुंची। चंडीगढ़ से पाटिलपुत्र जाने वाली चंडीगढ़-पाटलिपुत्र डाउन एक्सप्रेस करीब पांच घंटे की देरी से पहुंची। जम्मूतवी से हावड़ा जाने वाली हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस करीब छह घंटे की देरी से पहुंची। बलूरघाट से दिल्ली जाने वाली फरक्का अप एक्सप्रेस करीब पांच घंटे की देरी से पहुंची।
राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी अप एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। पटना से इंदौर जाने वाली पटना-इंदौर अप एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। पटना से कोटा जाने वाली कोटा-पटना अप एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। प्रमुख ट्रेनों के लेट होने से दिन भर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों को स्टेशन पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि आरंभिक स्टेशनों से ट्रेनें लेट चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें