सुल्तानपुर। दवाओं की बिक्री में गड़बड़ी की सूचना पर शुक्रवार को ड्रग निरीक्षक ने चांदा थाना क्षेत्र के भौरियार में संचालित एक क्लीनिक और मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। पुलिस के साथ छापा मारकर ड्रग निरीक्षक ने कुछ दवाओं का नमूना लिया है।
इसके बाद कुछ और मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर नमूना लिया। सूचना लगते ही कई मेडिकल स्टोर आनन-फानन में बंद हो गए। संचालकों में खलबली मच गई।
दुकानों को बंद करके संचालक गायब हो गए। ड्रग निरीक्षक राजू प्रसाद ने बताया कि गलत दवाओं की बिक्री पर नियंत्रण लगाने के लिए छापा मारा गया है। कई दुकानें बंद हो गईं। छापे में कुछ दवाओं का नमूना लेकर उसे परीक्षण के लिए भेजा गया है। परीक्षण में दवाओं के गलत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।