भदैंया में फोरलेन में आई दरार।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। निर्माणाधीन लखनऊ-वाराणसी फोरलेन में जगह-जगह दरारें आ गई हैं। क्षेत्र से गुजरे इस राजमार्ग पर दोमुंहा से कामतागंज के बीच लगभग एक किमी. की दूरी में कई स्थानों पर दरारें दिखने लगी हैं।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ से वाराणसी को जोड़ने के लिए सुल्तानपुर से वाराणसी तक फोरलेन हाईवे बनाने का काम करीब छह वर्ष पहले शुरू किया गया था। निर्माणाधीन हाईवे कंक्रीट से बन रहा है। हाईवे पर सुल्तानपुर से आगे वाराणसी की तरफ दोमुंहा से कामतागंज के बीच करीब 20 स्थानों पर दरार दिखने लगी हैं। सड़क पर दरार आने की जानकारी होने पर कंस्ट्रक्शन कंपनी ने दरारों में लेपन किया लेकिन वह खत्म नहीं हुईं। कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर आर सुहानी ने बताया कि उनकी नई ज्वॉइनिंग है। उन्हें सड़क में दरार आने की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। खामी मिलने पर उसे दुरुस्त कराया जाएगा।