फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर सेब लदा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

Fri, 28 Aug 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे पर बुधवार रात सेब से लदा एक ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक सुरक्षित बच गया। हादसा चालक को झपकी आने से हुआ। ट्रक हिमाचल प्रदेश से सेब लादकर कोलकाता के लिए निकला था। आधी रात के बाद ट्रक सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे पर दियरा रोड ओवरब्रिज पार कर रहा था। पठखौली मोड़ से लगभग 150 मीटर वाराणसी की दिशा में पहुंचने पर ट्रक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद वह सड़क किनारे एक खड्ड में जा गिरा।
विज्ञापन

हिमाचल निवासी ट्रक चालक अजय सिंह ने किसी तरह ट्रक से बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और इस रास्ते से गुजरने वाले अन्य ट्रक चालक मौके पर पहुंच गए। सभी मिलकर पलटे हुए ट्रक से गिरे सेब की रखवाली कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस निगरानी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें