फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में तेज बारिश ने  खोली व्यवस्था की पोल

Mon, 03 Jul 2017 09:06 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बाढ़ सा माहौल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार को हुई तेज बारिश ने सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई पड़ी।
विज्ञापन


 क्षेत्र में पड़ रही भीषण उमस भरी गर्मी के चलते आम जनमानस परेशान था। सोमवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। तेज बारिश के चलते तहसील परिसर, कोतवाली परिसर, ब्लॉक परिसर, जूनियर हाई स्कूल मैदान, रामलीला मैदान आदि तालाब की शक्ल में तब्दील हो गए। वहीं, सरवनपुर, तोपखाना मोहल्ला, गंगागंज आदि मोहल्लों में सड़कों के ऊपर से दूषित पानी बह रहा था।

कार्यालयों में जलभराव से फरियादियों व कर्मियों को जमा दूषित पानी से गुजरना पड़ रहा था। चोक नालियों के चलते बारिश का पानी जगह-जगह जमा हो गया। तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। किसान खेतों की जुताई करवाकर धान की रोपाई की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें