जिले में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया है। सोमवार को दिन भर चिलचिलाती धूप से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
सोमवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। दोपहर आते-आते तेज धूप होने लगी। चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। धूप से बचाव के लिए लोगों को गमछा व छाता का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी मौसम में कोई परिवर्तन नहीं होगा और लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
सोमवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आर्द्रता (नमी) 82-64 फीसदी रही। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 2.0 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।