फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दुष्कर्म आरोपी इंस्पेक्टर के मामले में तीन दिसंबर को सुनवाई

Sat, 07 Nov 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महिला सिपाही से दुष्कर्म के आरोप में घिरे इंस्पेक्टर नीशू तोमर के मामले में तीन दिसंबर को सुनवाई होगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट (एफटीसी) प्रथम के न्यायाधीश विजय कुमार गुप्ता की अदालत ने पीड़िता महिला आरक्षी को जिरह के लिए तलब किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस मामले में पीड़िता की गवाही के लिए तारीख नियत थी, लेकिन साक्ष्य की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। पीड़िता की जिरह कई तारीखों से लंबित चल रही है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए तीन दिसंबर की तिथि निर्धारित की है। नगर कोतवाली में महिला आरक्षी ने 14 जुलाई 2022 को इंस्पेक्टर नीशू तोमर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें यौन शोषण समेत अन्य आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें