फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छोटी दिवाली पर रोशनी से जगमगाया शहर, बाजारों में उमड़ी भीड़

Sat, 07 Nov 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
दिवासी पर जगमग मकरीकुंड सरोवर  
विज्ञापन
सुल्तानपुर। छोटी दिवाली पर शनिवार को शहर रोशनी से जगमगा उठा। रविवार को मनाए जाने वाले दीपोत्सव की तैयारियों के लिए बाजारों में सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ रही। लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, पूजन सामग्री, मिट्टी के दीये, रंग-बिरंगी झालरों, लाई-चूरा और मिठाइयों की खरीदारी की। घरों और प्रतिष्ठानों को झालरों से सजाया गया। शाम होते ही दीपों की रोशनी से शहर का माहौल उत्सवमय हो गया।
विज्ञापन

दिवाली पर मोर पंख खरीदने का भी खास चलन रहा। मान्यता है कि इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। विक्रेता सुरेश कुमार ने बताया कि एक मोर पंख 15 रुपये में बिक रहा है। दो दिनों में 800 से अधिक मोर पंखों की बिक्री हुई। शाहगंज चौराहे पर फूलों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। फूल विक्रेता शीबू के अनुसार, गेंदा की छोटी माला 20 रुपये में बिकी।
दीपों से जगमगाए जनवारीनाथ और धोपाप धाम
लंभुआ। बाबा जनवारीनाथ धाम और धोपाप धाम में शनिवार शाम दीपोत्सव मनाया गया। महाआरती के बाद दोनों धाम 11-11 हजार मिट्टी के दीयों से जगमगा उठे। धोपाप धाम में कुशभवनपुर उत्थान सेवा समिति और प्रज्ञा मंडल जमखुरी की ओर से आयोजन हुआ। गोमती आरती में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, पूर्व विधायक देवमणि दुबे समेत अन्य लोग शामिल हुए। जनवारीनाथ धाम में राम किशोर सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजन में पूजन और महाआरती हुई। स्कूली बच्चों ने परिसर और गर्भगृह में 11 हजार दीप जलाए।
विज्ञापन


51 हजार दीपों से जगमगाया मकरीकुंड सरोवर
सूरापुर। विजेथुआ महावीरन धाम में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मकरीकुंड सरोवर में 51 हजार दीप जलाए गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमान जी का प्राकट्य हुआ। इसके बाद 108 घड़ों से दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक और 16 पंचामृत से अभिषेक कर शृंगार किया गया। भजन गायकों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूमते रहे।

2100 दीपों से जगमगाया गोमती तट
मोतिगरपुर। दियरा राजघाट स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में शनिवार शाम 2100 दीप जलाए गए। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय और बीडीओ निशा तिवारी की अगुवाई में हुए आयोजन में लोगों ने मां गोमती की आरती उतारी। मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने यहां दीपदान किया था। इसी परंपरा के तहत हर साल दिवाली की पूर्व संध्या पर दीपदान किया जाता है।

दिवासी पर जगमग मकरीकुंड सरोवर  

दिवासी पर जगमग मकरीकुंड सरोवर  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें