अखंडनगर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कनकपुर के पास बुधवार शाम वनरोज से टकराकर तेज रफ्तार कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में घायल वनरोज की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि कार सवार लोग एयर बैग खुलने से बच गए। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी धनेश प्रसाद ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। कार सवार लोग दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना हुए। (संवाद)