फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कुमार विश्वास व सोमनाथ भारती के केस में सुनवाई पांच जून को

Fri, 15 May 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री सोमनाथ भारती, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन व सह आरोपी कवि कुमार विश्वास के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे मामले में सुनवाई के लिए शुक्रवार की तारीख तय रही।
विज्ञापन

इस मामले में कोई कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में आरोपियों को हाजिर होने के लिए पांच जून की तारीख तय किया है।
अमेठी जिले के स्थानीय कोतवाली के तत्कालीन थाना प्रभारी मो. हमीद ने पांच मई 2014 की घटना बताते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती, कुमार विश्वास, सत्येंद्र जैन सहित अन्य के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों में स्थानीय कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट पेश किया है। मामले का विचारण एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें