फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डीजे बजाने में घराती और बराती में मारपीट, तीन घायल

Fri, 15 May 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर। एक गांव में बृहस्पतिवार की रात अंबेडकरनगर से बरात पहुुंची। वहां पर द्वारचार के दौरान डीजे बजाने के विवाद में घराती व बराती पक्ष के लोग भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में अकबरपुर निवासी अजय कुमार व अन्य दो लोग को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों का अंबेडकरनगर अस्पताल में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक राय ने बताया कि रात में पुलिस गांव पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हो सका। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वैवाहिक कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें