सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में शनिवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व सपा विधायक अनूप संडा व सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव सहित अन्य के मामलों में सुनवाई के लिए तारीख तय रही। फिलहाल सभी मामलों में सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अदालत ने सुनवाई के लिए 20 जून की तारीख तय की है।
अमेठी के गौरीगंज थाने में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने सहित अन्य आरोपों में दो एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसकी सुनवाई एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही है। कोतवाली नगर में पूर्व सपा विधायक अनूप संडा, सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, सह आरोपी यार मोहम्मद सहित अन्य के खिलाफ बलवा व अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। यह मामला भी एमपी-एमएलए कोर्ट में लंबित है।