फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छेड़खानी के दोषी को चार साल की सजा

Sat, 23 May 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट नीरज श्रीवास्तव की अदालत ने किशोरी (16) से छेड़खानी के मामले में आरोपी उमाशंकर को अदालत ने चार वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के जामो थाने के एक गांव निवासी पीड़िता किशोरी के पिता ने वर्ष 2024 की घटना बताते हुए स्थानीय थाने के आरोपी उमाशंकर के खिलाफ जामो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप के मुताबिक उनकी पुत्री के साथ आरोपी उमाशंकर ने छेड़छाड़ किया। आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई और स्पेशल कोर्ट में ट्रायल चला। शुक्रवार को आरोपी को दोषसिद्ध किया गया था। शनिवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए दोषी को छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के अपराध में सजा सुनाते हुए जेल भेजने का आदेश दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें