फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अमेठी के गुंगवाछ कांड में 14 को होगी सुनवाई

Fri, 11 Oct 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमेठी जिले के गुंगवाछ कांड में एडीजे चतुर्थ एकता वर्मा की कोर्ट में अभियोजन पक्ष की गवाही जारी है। मामले में अगली सुनवाई के लिए 14 अक्तूबर की तिथि नियत की गई है। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे राजापुर मौजा गुंगवाछ में जमीन की रंजिश को लेकर पूर्व ग्राम प्रधान संकठा यादव, उनके पुत्र हनुमान उर्फ बजरंगी व अमरेश यादव और पत्नी नइका उर्फ पार्वती की 15 मार्च 2022 को हत्या कर दी गई थी। संवाद
विज्ञापन




अशफाक हत्याकांड में नहीं हुई बहस

सुल्तानपुर। अशफाक हत्याकांड के मामले में बृहस्पतिवार को एक अधिवक्ता का निधन होने के कारण बहस नहीं हो पाई। जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने बहस के लिए 14 अक्तूबर की तिथि नियत की है। 30 जनवरी 2018 को अमेठी जिले के हुसेनपुर कला गांव निवासी अशफाक अहमद की जगदीशपुर बाजार में बम व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें