फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल-पल बदलता मौसम बिगाड़ रहा सेहत

विज्ञापन
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती डायरिया से पीड़ित मासूम। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पल-पल बदल रहा मौसम लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। उनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में बेड भर गए हैं। अधिकतर मरीज डायरिया और तेज बुखार से पीड़ित हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में मरीज व तीमारदार बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

पल-पल बदल रहा मौसम लोगों की दिक्कतें बढ़ा रहा है। तेज धूप और फिर अचानक छाने वाले बादलों से होने वाली नमी लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक रोज पेट दर्द और तेज बुखार से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में बच्चों की संख्या ज्यादा है।
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में बेड खचाखच भरे हैं। चिल्ड्रेन वार्ड में आठ माह का मोहम्मद शाद, मान्या (3), डेढ़ वर्षीय कार्तिक, जैनब (5), ढाई वर्षीय आरुष, डेढ़ वर्षीय सिद्धार्थ पांडेय, चार माह का दिव्यांश, एक माह का अल्तमश, डेढ़ वर्षीय आर्यांश, समीर (10) डायरिया, बुखार और पेट दर्द की शिकायत होने पर भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें