फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अवैध क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा

Tue, 06 Oct 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बिना पंजीकरण और संदिग्ध डिग्री के सहारे संचालित क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को अभियान चलाया। टीमों ने जिले के 14 ब्लॉकों में एक साथ छापा मारकर 50 से अधिक क्लीनिक और अस्पतालों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान कूरेभार, करौंदीकला, लंभुआ, जयसिंहपुर, मोतिगरपुर और कादीपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों में संचालित चिकित्सा केंद्रों की जांच की गई। संदिग्ध डिग्रीधारकों को चिह्नित किया गया। टीम ने संचालकों से चिकित्सकीय डिग्री, पंजीकरण और क्लीनिक संचालन से संबंधित अभिलेख मांगे।
दस्तावेजों की जांच के बाद मानक पूरे न करने वाले केंद्रों पर कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने बताया कि पांच अक्तूबर से जिलेभर में अभियान शुरू किया गया है। सभी ब्लॉकों में टीमें भेजकर क्लीनिकों की जांच कराई जा रही है। अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें