कुड़वार के पूरे अयोध्या दुबे स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम कथा में आर
कुड़वार (सुल्तानपुर)। पूरे अयोध्या दुबे गांव के श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा प्रवाचक पंचमानंद जी महाराज ने सती प्रसंग, दक्ष प्रसंग और कामदेव प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। उन्होंने अहंकार से दूर रहकर भक्ति मार्ग अपनाने की सीख दी।
कथा प्रवाचक ने कहा कि भगवान शिव और माता सती की कथा हमें अहंकार से दूर रहकर श्रद्धा और भक्ति का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देती है। कामदेव प्रसंग सुनाते हुए भगवान शिव की तपस्या और संयम की महिमा का वर्णन किया। यह श्रीराम कथा 5 मार्च से 8 मार्च तक चलेगी। अंत में श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर आशुतोष पांडेय, संदीप पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।