फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पंडालों में हुआ हवन-पूजन, आज गणपति विसर्जन शोभा यात्रा

Sat, 06 Sep 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के चौक ​स्थित बाटा गली में सामूहिक हवन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के 63 गणपति पंडालों में शुक्रवार को हवन पूजन किया गया। रविवार को चंद्रग्रहण की वजह से गणेश मूर्तियों का शनिवार को सीताकुंड स्थित गोमती नदी में विसर्जन किया जाएगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन

मेजरगंज चौराहे पर स्थापित प्रथम गणेश पंडाल में सामूहिक हवन और महाआरती का आयोजन हुआ। गणेश पूजा संचालन समिति के संयोजक अनिल द्विवेदी, आचार्य प्रवीण तिवारी, सर्वेश मिश्र, राजदेव शुक्ल, प्रिंस अग्रहरि आदि को समिति के संस्थापक बालकृष्ण पुजारी और अध्यक्ष सिद्धू काले की ओर से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा शहर के चौक स्थित हनुमानगढ़ी, गणेश पूजा पंडाल डाकखाना चौराहा, राहुल टाकीज, नबीपुर, दरियापुर नेहरू नगर, बढ़ैयावीर, दरियापुर तिराहा, पयागीपुर चौराहा समेत कई जगहों पर हवन पूजन किया गया।
विज्ञापन


क्रम से जाएंगी गणेश प्रतिमाएं
गणेश पूजा व्यवस्था समिति के संयोजक अनिल द्विवेदी ने बताया कि गणेश मूर्तियों के विसर्जन की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी गणेश मूर्तियां रथ पर सवार होकर चौक पहुंचेंगी। यहां प्रशासन के अधिकारी पूजा-अर्चना कर विसर्जन शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
गणेश प्रतिमाएं पंचरास्ता, माल गोदाम तिराहा, नयना माता मंदिर, रेलवे स्टेशन मोड़, कुड़वार नाका तिराहा होते हुए डाकखाना चौराहा पहुंचेंगी। यहां से शाहगंज चौराहा, चौक, गल्ला मंडी होते हुए परंपरागत विसर्जन मार्ग से सीताकुंड घाट पहुंचेंगी। क्रमवार, सभी गणेश प्रतिमाओं का गोमती नदी में विसर्जन किया जाएगा।

रविवार रात 9:57 बजे लगेगा चंद्रग्रहण
रविवार रात 9:57 बजे चंद्रग्रहण लगेगा। इसका असर पूरे भारत में दिखेगा। ग्रहण की समाप्ति रात 1:27 बजे होगी। ग्रहण के नौ घंटे पहले सूतक लग जाएगा। दोपहर में 1:00 बजे के बाद बालक, वृद्ध और मरीज को छोड़कर अन्य लोग सूतक काल में भोजन न करें। इस अवधि में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी वर्जित है। - बृजेशाचार्य महाराज, कथा प्रवाचक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें