फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरतालिका तीज पर रखा निर्जला व्रत

Thu, 24 Aug 2017 10:23 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
महिलाओं ने गाए भजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार को हरतालिका तीज श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाई गई। विवाहिताओं ने उपवास रखकर भगवान शिव व पार्वती की पूजा-अर्चना की। युवतियों व किशोरियों ने भी व्रत रखे और शिवालयों पर विधिवत पूजन किया। तीज के मद्देनजर बृहस्पतिवार को जिले के सभी मंदिरों को सजाया गया था। 
विज्ञापन



मान्यता है कि हरतालिका तीज पर्व पर पार्वती और शिव की आराधना करने से पति का प्रेम और सुख समृद्धि मिलती है। इस दिन महिलाएं निर्जल व्रत रख पार्वती-शिव की आराधना पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ करती हैं।

गुरुवार को कजरी तीज पर्व पर शहर के सीताकुंड स्थित पारिजात (कल्पवृक्ष) पर विवाहिताओं व किशोरियों की भीड़ उमड़ी। विनोबापुरी स्थित महाकालेश्वर मंदिर, रामकली स्कूल निकट शिव मंदिर, रुद्रनगर स्थित संकट मोचन, नयना देवी मंदिर, रामलीला मैदान स्थित शंकर मंदिर समेत शहर के सभी शिवालयों पर भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें