फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तीन घंटे बंद रही हनुमानगंज रेलवे क्रॉसिंग, बदले स्लीपर

Mon, 09 Mar 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर स्थित हनुमानगंज रेलवे क्रॉसिंग (70 सी) पर स्लीपर बदलने के लिए सोमवार को तीन घंटे का रेल ब्लॉक लिया गया। इस दौरान रेलवे लाइन के स्लीपर बदलने के कारण क्रॉसिंग के दोनों तरफ सड़क मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। इस दौरान पैदल चलने वाले राहगीरों से लेकर दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों ने घंटों जाम में फंस कर परेशानी झेली।
विज्ञापन

हनुमानगंज रेलवे क्रॉसिंग के डाउन ट्रैक पर स्लीपर बदलने के कार्य के लिए रेलकर्मियों ने पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर दो बजे तक का ब्लॉक लिया था। निर्धारित समय पर रेलवे क्रॉसिंग पर स्लीपर बदलने का कार्य शुरू हुआ। इस दौरान ट्रेनों का संचालन पूरी सावधानी के साथ काफी धीमी गति से हुआ लेकिन सड़क पर चलने वाले लोगों को आवागमन बाधित होने से घंटों परेशानी उठानी पड़ी। लोगों को बाजार पहुंचने के लिए वैकल्पिक और लंबी दूरी के रास्तों का सहारा लेना पड़ा।
रेलवे प्रशासन द्वारा इस कार्य को कराए जाने संबंधी जानकारी का ज्यादा प्रचार-प्रसार न करने के कारण क्षेत्रीय लोगों को घंटों क्रॉसिंग बंद रहने की जानकारी नहीं हो सकी। जिससे इस मार्ग से होकर गंतव्य तक पहुंचने वाले होने राहगीरों और वाहन चालकों को जाम में फंसने की परेशानी उठाना पड़ी। क्रॉसिंग पर पहुंचने के बाद जब लोगों को इसके बंद होने का पता चला, तो उन्हें वैकल्पिक व लंबे मार्ग से होकर जाना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रामनरेश ने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद क्रॉसिंग को दोपहर दो बजे के बाद खोल दिया गया। इस दौरान कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई रेलकर्मी, अधिकारी और रेलवे पुलिस के जवान मौके पर मौजूद रहे। क्रॉसिंग खुलने के करीब एक घंटे बाद इस मार्ग पर यातायात संचालन की व्यवस्था सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें