फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता

Tue, 09 Aug 2016 10:26 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बड़े मंगल पर की पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ा मंगल पर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के हनुमान मंदिरों पर मंगलवार को दिन भर दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों के सामने सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। दिन भर भक्तों ने प्रसाद चढ़ाया। महिलाओं ने धाम पर कड़ाही देकर हनुमानजी को हलवा व पूड़ी का प्रसाद चढ़ाया। जिले के पौराणिक विजेथुआ महावीरन धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने पवनसुत के पूजन-अर्चन कर मनोकामना पूरी होने की कामना की।
विज्ञापन



अवध क्षेत्र में नागपंचमी के बाद पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल के रूप में मनाए जाने की मान्यता है। इस दिन संकटमोचन अपने भक्तों के संकट हरते हैं। शहर के चौक स्थित हनुमानगढ़ी पर भोर से ही हनुमान जी के भक्तों का जमावड़ा होने लगा। यहां दिन चढ़ते ही श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई।

इसके अलावा शहर के डाकखाना चौराहे पर स्थिति पंचमुखी हनुमान मंदिर, रुद्रनगर स्थित संकटमोचन मंदिर, लखनऊ नाका स्थित पुरानी हनुमानगढ़ी मंदिर, तिकोनिया पार्क स्थित मौनी मंदिर में भक्तों ने रोट, लड्डू व फूलमाला चढ़ाई। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें