फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गोमती तट के हनुमान घाट का होगा कायाकल्प

Sun, 15 Feb 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के बढ़ैयावीर ​स्थित गोमती नदी के तट पर ​शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद पालिकाध्यक्ष व अन्य ल
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वंदन योजना के अंतर्गत शहर के बढ़ैयाबीर वार्ड स्थित गोमती नदी तट पर नवीन हनुमान घाट के निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने किया। बताया कि शासन की ओर से इस परियोजना के लिए 1.71 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। आदि गंगा मां गोमती नदी के तट पर स्थित हनुमान घाट का धार्मिक व पौराणिक महत्व है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वंदन योजना के तहत प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। यहां पर सीढ़ी युक्त पक्का घाट, इंटरलॉकिंग मार्ग, दो बड़े हाल, प्रसाधन कक्ष बनेंगे। प्रकाश व्यवस्था के लिए दो हाईमास्ट लाइट लगाई जाएंगी। पौधरोपण और सौंदर्यीकरण का कार्य भी नगर पालिका की ओर से कराया जाएगा। घाट के विकसित होने से श्रद्धालुओं को नियमित पूजा-पाठ व स्नान के साथ ही छठ पूजा, पूर्णिमा, अमावस्या जैसे पर्वों पर विशेष स्नान, दान, पूजन-अर्चन में सुविधा मिलेगी।

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि भविष्य में इस स्थल को पर्यटन केंद्र के रूप में भी विकसित करने की योजना है। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार कमल नयन पांडेय, भाजपा नेता राम चंद्र मिश्र, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडेय, डॉ. जेपी सिंह मौजूद रहे। संचालन स्थानीय सभासद प्रवीण मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें