फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कांग्रेसियों ने की मनरेगा योजना की बहाली व मजबूती की मांग

Sun, 15 Feb 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज/लंभुआ। मनरेगा योजना की बहाली और मजबूती की मांग पर शनिवार को इसौली व लंभुआ विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। इसौली में पदयात्रा की शुरुआत बल्दीराय बाजार से हुई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता काली सहाय सिंह ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और किसानों के लिए जीवनरेखा है। आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार मनरेगा बजट में कटौती कर मजदूरों के हितों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर हाजी इरफान अंसारी, अतिउल्लाह, पंकज कुमार मिश्रा, सालिकराम जायसवाल, निखिलेश सरोज आदि मौजूद रहे। लंभुआ में पदयात्रा परसरामपुर से शुरू होकर लंभुआ नगर पंचायत के विभिन्न मोहल्ले से होते हुए हनुमान नगर स्थित राधा मंदिर पर समाप्त हुई। ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान सिंह की अगुवाई में आयोजित की गई। यूथ जिला अध्यक्ष संतोष वर्मा ने बताया कि जब तक कानून वापस नहीं लिया जाता तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर ओम प्रकाश सिंह, सुरेंद्र मिश्र, देवेंद्र पांडेय, ओम प्रकाश तिवारी, संजय श्रीवास्तव, सौरभ मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, अरुण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें