सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में मधुसूदन इंटर कॉलेज सुल्तानपुर की अगुआई में जनपदीय माध्यमिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत हैंडबॉल प्रतियोगिता हुई।
बुधवार को सब जूनियर बालक संवर्ग में मधुसूदन इंटर कॉलेज ने महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज को 4-2 से हराया। जूनियर संवर्ग में एमजीएस की टीम ने जीआईसी सुल्तानपुर को 6-4 से मात दी। सीनियर संवर्ग में एमएसवी ने एक बार फिर बढ़िया प्रदर्शन करते हुए एमजीएस को 11- 8 से हराया। बालिका संवर्ग अंडर 14 में लिटिल एंजेल्स विद्यालय ने परिषदीय विद्यालय सुल्तानपुर को 4-3 से हराया। अंडर 17 बालिका वर्ग में एमजीएस ने केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को 6-3 से हराया।
सीनियर संवर्ग में केशकुमारी की बालिकाएं हावी रहीं, उन्होंने एमजीएस को 4-2 से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। निर्णायक स्टेडियम कोच प्रवीन मिश्रा, आसिफ, पंकज कनौजिया रहे। समापन पर क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संवाद
टेबल टेनिस में खेल प्रशिक्षक शमा का चयन
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी व वर्तमान में खेलो इंडिया की प्रशिक्षक शमा का चयन डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग के लिए खेल प्राधिकरण ने किया गया है। प्रशिक्षण भारतीय खेल प्राधिकरण के कोलकाता स्थित साॅल्ट लेक सिटी में आयोजित किया गया है। जिसमें 23 जुलाई को रिपोर्ट करना है।
चयन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर, जिला टेबल टेनिस संघ अध्यक्ष कुमार विनीत, सचिव मोहम्मद सईद, अंतरराष्ट्रीय अंपायर आरिफ नियाज, मंडल व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी, व्यायाम शिक्षिका श्रद्धा सिंह, मुनेंद्र मिश्रा, अभिषेक सिंह सिंह आदि ने खुशी जताई है।