फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमियादी धरने पर बैठे एचएएल कर्मी

Mon, 21 Dec 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सेकंड लीड


मुंशीगंज में स्थित हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स प्राइवेट लिमिटेड कोरवा के दो कर्मचारियों को निलंबित करने से नाराज फैक्ट्री के 710 कर्मचारी काम ठप कर बेमियादी धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों के आंदोलन को देख भारी संख्या में पुलिस एचएएल परिसर में तैनात की गई है। आंदोलित कर्मचारी निलंबित साथियों की बहाली की मांग पर अड़े हैं।

मुंशीगंज के कोरवा में स्थित एचएएल फैक्ट्री की प्रक्रियाशाला विंग में तैनात अभियंता की ओर से आए दिन कर्मचारियों को प्रताड़ित किए जाने को लेकर शनिवार को एचएएल कर्मचारी संघ के मंत्री विनय वाजपेई और कोषाध्यक्ष तेज बहादुर प्रक्रियाशाला के मुख्य प्रबंधक श्रीकांत शर्मा से शिकायत करने जा रहे थे। मुख्य प्रबंधक के कार्यालय के बाहर आरोपी अभियंता मिल गए और दोनों संगठन पदाधिकारियों से अभद्रता करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। कर्मचारियों का आरोप है कि इसके बाद मुख्य प्रबंधक ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए दोनों संगठन पदाधिकारियों को शनिवार देर शाम निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर सोमवार को एचएएल के कर्मचारी आंदोलित हो गए। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह की अगुवाई में सोमवार को फैक्ट्री में काम करने वाले सभी 710 कर्मचारी निलंबित किए गए दोनों पदाधिकारियों की बहाली की मांग को लेकर काम बंद कर परिसर में ही बेमियादी धरने पर  बैठ गए।
विज्ञापन


 धरना-प्रदर्शन को देखते हुए एचएएल प्रशासन ने जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग की। उनकी मांग पर एसपी के निर्देश पर एचएएल परिसर में पीएसी व पुलिस तैनात कर दी गई है। एचएएल कर्मचारी के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बेमियादी धरने की पुष्टि करते हुए बताया है कि जब तक निलंबित दोनों पदाधिकारियों को बहाल नहीं किया जाएगा सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें