देवशयनी एकादशी पर कल्पवृक्ष की आरती करते श्रद्धालु। स्रोत-सोशल मीडिया
सुल्तानपुर। देवशयनी एकादशी पर शनिवार देर शाम शहर के जिला उद्योग केंद्र परिसर में स्थित कल्पवृक्ष (पारिजात वृक्ष) भगवान की महाआरती श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। महाआरती के मुख्य यजमान रितिक सिंह शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार और आरती के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान से सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।
आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सुदामा प्रसाद यादव, गोकुल प्रसाद श्रीवास्तव, निखिल मिश्र, घनश्याम प्रजापति, रवि सिंह, आशीष सिंह, शिवम सिंह, केशरी नंदन श्रीवास्तव, सत्येंद्र पांडेय, संजय पाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भगवान कल्पवृक्ष की कृपा सभी पर बनी रहने की कामना की। संवाद