फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज पहुंची शासन की टीम, परखीं सुविधाएं

विज्ञापन
स्वास्थ्य उपकेंद्र पर जांच करती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : स्वास्थ्य उपकेंद्र पर जांच करती स्वास्थ्य टीम।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शासन की ओर से आई दो सदस्यीय टीम ने सोमवार को राजकीय मेडिकल काॅलेज में चिकित्सीय संसाधन व सुविधाओं की हकीकत परखी। मेडिकल काॅलेज सिद्धार्थनगर के प्रधानाचार्य प्रो. राजेश मोहन व बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के जनरल मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राज किशोर सिंह ने मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी सेवाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद महिला अस्पताल व नई बिल्डिंग के चिकित्सीय विंग की ओपीडी, सर्जिकल, मेडिसिन व आइसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय प्राचार्य डाॅ. सलिल श्रीवास्तव, सीएमएस डाॅ. आरके मिश्रा, डाॅ. आरके यादव, डाॅ. आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीएचसी कुड़वार का किया निरीक्षण
कुड़वार। स्वास्थ्य टीम ने तीन दिवसीय निरीक्षण के अंतिम दिन सोमवार को सीएचसी सहित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर दवाओं और उपकरणों की नामौजूदगी और अभिलेखीय कमियों पर असंतोष व्यक्त किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पर आवागमन के लिए पक्की सड़क की आवश्यकता बताई। सीएचसी पर चिकित्सकों सहित स्टाॅफ से संवाद करते हुए अधीक्षक डॉ. वेदांत नारायण से मरीजों को हर संभव स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को कहा। स्वास्थ्य टीम में कुमार वर्मा, राजन यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें