फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गोमती का जलस्तर बढ़ा, डूबी धान की फसल

Wed, 30 Sep 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
धनपतगंज के औदहा क्षेत्र में फैला गोमती नदी का पानी। संवाद
विज्ञापन
धनपतगंज/सुल्तानपुर। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से तराई क्षेत्र के कई गांवों में खेत जलमग्न हो गए हैं। सोती, माधवपुर, औदहा और सड़ांव सहित आसपास के गांवों में धान और अन्य फसलें पानी में डूब गई हैं। खेतों में जलभराव बढ़ने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, खंड-16 में बने ड्रेन के रास्ते गोमती का पानी इलाके में फैल रहा है। औदहा निवासी अशोक पांडेय, अनिल और वंशी की धान सहित अन्य फसलें जलभराव की चपेट में हैं। सड़ांव निवासी प्रेमशंकर सिंह, फूलादेवी, दयाशंकर तिवारी और हरिनारायण सिंह के खेतों में भी पानी भर गया है। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में पानी बढ़ने से फसलों को नुकसान हो रहा है। मायंग-नौगवां मार्ग पर पानी पहुंचने लगा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
सीताकुंड घाट पर बढ़ा पानी
शहर के सीताकुंड घाट पर गोमती का जलस्तर बढ़कर शनिदेव मंदिर की चौथी सीढ़ी तक पहुंच गया है। गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन और प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी ने बताया कि कार्यकर्ता घाट पर जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं। घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को सतर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें