फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गोमती मित्र मंडल को दिल्ली में मिला महाकुंभ अमृत सम्मान

Mon, 03 Aug 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोमती मित्र मंडल की ओर से सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक क्षेत्र में किए जा रहे जनसेवा व श्रमदान अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। शनिवार को नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में स्वर संसार वेलफेयर एवं कल्चरल सोसायटी और सोशल ट्रांसफॉरमेशन फाउंडेशन की ओर से मंडल को महाकुंभ अमृत सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंडल की ओर से संस्थापक पदाधिकारी अजय प्रताप सिंह ने यह सम्मान ग्रहण किया। पदाधिकारियों ने इसे पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बताया। रविवार को साप्ताहिक श्रमदान के दौरान गोमती मित्रों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मां गोमती के समक्ष सेवा अभियान निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। सुबह छह बजे से स्वयंसेवकों ने गोमती तट, परिसर, श्राद्ध स्थल और सीता उपवन की साफ-सफाई की।
श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन, प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, युवा मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें