फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर-कामाख्या एक्सप्रेस के सामने कूदकर युवती ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड अंतर्गत पखरौली रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार सुबह इंदौर-कामाख्या एक्सप्रेस के सामने एक युवती अचानक कूद गई।
विज्ञापन

युवती को अचानक सामने आता देख ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। इसके बाद भी युवती ट्रेन की चपेट आ गई और उसकी मौत हो गई।
पखरौली रेलवे स्टेशन के पास स्थित अप लाइन पर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे पटना की ओर जा रही इंदौर-कामाख्या एक्सप्रेस के आगे एक युवती कूद पड़ी।
यह देखते ही ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। ट्रेन में इंमरजेंसी ब्रेक लगने से यात्री भी सकते में आ गए लेकिन युवती की ट्रेन की चपेट आने से मौत हो गई। मृतका (25) की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
उसके बाएं हाथ पर मेंहदी से किशन लिखा हुआ था। युवती की मौत की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। ट्रेन चालक ने दुर्घटना की सूचना स्थानीय रेलवे स्टेशन व कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन

इसके बाद ट्रेन आगे रवाना हो सकी। घटना के बाद से अप लाइन पर बेगमपुरा सुपरफास्ट से लेकर सात ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय कोतवाली देहात थाने की पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। स्टेशन अधीक्षक पखरौली आरएस भारती ने बताया कि हादसे को लेकर ट्रेन को पांच मिनट के लिए रोका गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें