फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार को गलत साइड से आ रही एक स्कूल बस ने एसयूवी को सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में एसयूवी और बस क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एसयूवी पर सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

आजमगढ़ के अरौला पाती निवासी ओंकार तिवारी (58) एसयूवी से अपने भाई दीनानाथ तिवारी (55) और साले राजेंद्र शुक्ला की पुत्री शिखा (23) के साथ लखनऊ जा रहे थे। कूरेभार थाना क्षेत्र के सेऊर गांव के समीप गलत साइड से एक स्कूल बस आ गई और दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस और एसयूवी क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में एसयूवी पर सवार शिखा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दीनानाथ और ओंकार तिवारी घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद स्कूल बस का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्कूल बस में बच्चे नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें