सुल्तानपुर। प्रतापगढ़ से स्पेशल ट्रेन से निकले डीआरएम विंडो इंस्पेक्शन करते हुए बुधवार की शाम करीब पौने पांच बजे सुल्तानपुर पहुंचे। यहां प्लेटफॉर्म नंबर एक पर दो मिनट रुकने के बाद वे अयोध्या कैंट के लिए रवाना हो गए। दो मिनट के ठहराव के साथ ही उन्होंने स्थानीय रेल अधिकारियों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन से स्पेशल इलेक्ट्रिक ट्रेन से रूट का विंडो इंस्पेक्शन करते हुए डीआरएम लखनऊ एसके सप्रा बुधवार की शाम करीब पौने पांच बजे सुल्तानपुर स्टेशन यार्ड पर पहुंचे। यहां प्लेटफॉर्म नंबर एक पर उनकी स्पेशल ट्रेन को रोका गया। हालांकि डीआरएम बाहर नहीं निकले। कुछ स्थानीय रेल अधिकारियों को उन्होंने ट्रेन में बुलाकर ही व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। ट्रेनों के परिचालन व यात्री सुविधाओं के बारे में भी डीआरएम ने पूछताछ की।
करीब दो मिनट के ठहराव के बाद वे स्पेशल ट्रेन से अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गए। उनके साथ मौजूद रेल अधिकारियों ने बताया कि डीआरएम ने वाराणसी वाया प्रतापगढ़ से सुल्तानपुर और अयोध्या कैंट रेलवे सेक्शन का विंडो इंस्पेक्शन किया। इस दौरान सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य निरीक्षक ज्योति स्वरूप, स्टेशन मास्टर एसएस मीना, आसिम सज्जाद, केशव गुप्ता समेत अन्य कई स्थानीय रेल अधिकारी मौजूद रहे।