फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दिन ट्रेन से कटकर युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा (सुल्तानपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर आनापुर नारायणगंज गांव के पास बुधवार की सुबह एक युवती का क्षत-विक्षत शव पाया गया। बुधवार को ही उसकी बरात आनी थी। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पुलिस खुदकुशी का मामला मान रही है।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर चांदा कोतवाली क्षेत्र के आनापुर नारायणगंज गांव के पास बुधवार की सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने एक युवती का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा। शव मिलने की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चांदा कोतवाली पुलिस को दी। परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त मोनी (19) निवासी पकड़ी खुर्द कोतवाली चांदा के रूप में की।
बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह करीब चार बजे मोनी घर से निकली थी। उसी दिन उसकी शादी थी। उसके हाथ में मेहंदी लगी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। प्रभारी निरीक्षक चांदा राम विशाल ने बताया कि परिवारीजनों से पूछताछ के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोनी की शादी जौनपुर जिले के बहरा पोस्ट पहितियापुर गांव में तय हुई थी। बुधवार को ही उसकी बरात आनी थी। सारे रिश्तेदार आ गए थे। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। सुबह मोनी बिना किसी को बताए घर से निकली थी। उसकी मौत की खबर सुनकर उसकी मां द्रौपदी देवी, बहन करिश्मा, शकुंतला, भाई विक्रम, विजय व अजय का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें