फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गैंगस्टर व हमले के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास

Wed, 19 Nov 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गैंगस्टर, जानलेवा हमले के आरोपों से जुड़े मुकदमे में बुधवार को स्पेशल जज राकेश यादव की अदालत ने अपना फैसला सुनाया। अदालत ने आरोपी सियाराम सोनी को दोषी ठहराते हुए 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और 15 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के तत्कालीन थाना प्रभारी आरके सिंह यादव ने 16 जून साल 2002 की घटना बताते हुए लंभुआ कोतवाली के स्थानीय कस्बा निवासी सियाराम सोनी व उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस के आरोप के मुताबिक आरोपी सियाराम सोनी व उसकी गैंग के लोग वाहन चोरी करके नंबर प्लेट आदि बदलने का काम करते थे, जिन्होंने पकड़ने के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें